चुनाव समाप्त, अब केंद्रों पर दिखेगी किसानों की भीड़

पंचायत चुनाव बीत चुका है। ऐसे में अब किसानों की भीड़ क्रय केंद्रों पर दिखेगी। अभी तक चुनाव होने के चलते किसान केंद्र पर नहीं आ रहे थे। कोई किसान प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहा था तो काई क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर। हालांकि अब किसानों की हुजूम केंद्र पर देखने को मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:01 PM (IST)
चुनाव समाप्त, अब केंद्रों पर दिखेगी किसानों की भीड़
चुनाव समाप्त, अब केंद्रों पर दिखेगी किसानों की भीड़

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : पंचायत चुनाव बीत चुका है। ऐसे में अब किसानों की भीड़ क्रय केंद्रों पर दिखेगी। अभी तक चुनाव होने के चलते किसान केंद्र पर नहीं आ रहे थे। कोई किसान प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहा था तो काई क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर। हालांकि अब किसानों की हुजूम केंद्र पर देखने को मिलेगा।

जिले भर में एक अप्रैल से 50 से अधिक क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू है। भले ही किसानों ने गेहूं की मड़ाई कर ली है, लेकिन चुनाव में व्यस्तता के कारण केंद्र पर लाकर विक्रय नहीं किए। नतीजा यह रहा कि पिछले एक सप्ताह में कई केंद्र पर बोहनी नहीं हुई थी। वहीं सोमवार को पंचायत चुनाव हो गया। अब किसान भी चुनाव से फुर्सत पा लिए हैं। ऐसे में एक से दो दिन बाद से क्रय केंद्रों पर किसान दिखने लगेंगे। हालांकि अभी से ही किसान केंद्र प्रभारियों से फोन पर गेहूं विक्रय करने के लिए जानकारी ले रहे हैं। यहां तक कि कई केंद्रों पर किसान टोकन लेने के लिए भी केंद्र प्रभारियों से भी संपर्क किए हैं। खाद्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल से अभी तक करीब पांच हजार कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद हुई है। चुनाव के चलते खरीद की रफ्तार धीमी हो गई थी। डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के चलते खरीद कम हो रही थी। अब चुनाव समाप्त हो गया है। ऐसे में केंद्रों पर किसान काफी संख्या में दिखेंगे।

chat bot
आपका साथी