शहर में फर्राटा भर रहे 95 वाहनों का चालान

जिला प्रशासन द्वारा घोषित लॉकडाउन के बावजूद बहुत से लोग मनमानी कर रहे हैं। वाहन चालक सवारियां ढो रहे हैं। इस मनमानी पर मंगलवार को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। शहर क्षेत्र में 95 वाहनों का चालान किया गया। बिना मास्क के मिले 55 लोगों पर जुर्माना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 05:58 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 06:04 AM (IST)
शहर में फर्राटा भर रहे 95 वाहनों का चालान
शहर में फर्राटा भर रहे 95 वाहनों का चालान

जासं, प्रतापगढ़ : जिला प्रशासन द्वारा घोषित लॉकडाउन के बावजूद बहुत से लोग मनमानी कर रहे हैं। वाहन चालक सवारियां ढो रहे हैं। इस मनमानी पर मंगलवार को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। शहर क्षेत्र में 95 वाहनों का चालान किया गया। बिना मास्क के मिले 55 लोगों पर जुर्माना किया गया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय जायजा लेते रहे।

कोरोना के वायरस के तेजी से हो रहे प्रसार व बढ़ रहे खतरे के बाद भी लोग समझ नहीं रहे। वह बिना जरूरी काम के ही सड़कों पर निकल रहे हैं। नगर के चौक में चौकी इंचार्ज मकंद्रूगंज विवेक मिश्र ने सिपाहियों के साथ वाहनों को रोका। उनकी चेकिग की। खासकर महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों के वाहनों की तो डिग्गी भी चेक की गई। इस दौरान दो दर्जन वाहनों का चालान किया गया। 15 ऐसे लोगों का चालान करके उन पर जुर्माना लगाया गया जो मास्क नहीं लगाए थे। इसके साथ ही राजापाल चौराहा, भंगवा चुंगी, मीरा भवन सदर मोड़ पर भी कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी