व्यापारियों का चौपट हुआ व्यापार, अपराध का बोलबाला

प्रतापगढ़ कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं अवध जोन के प्रभारी प्रदेश महासचिव राकेश सचान ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:21 AM (IST)
व्यापारियों का चौपट हुआ व्यापार, अपराध का बोलबाला
व्यापारियों का चौपट हुआ व्यापार, अपराध का बोलबाला

प्रतापगढ़ : कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं अवध जोन के प्रभारी प्रदेश महासचिव राकेश सचान ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। व्यापारियों का जहां व्यापार चौपट हो गया है वहीं यूपी में अपराध का बोलबाला है। सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

अवध जोन प्रभारी शुक्रवार को शैल श्याम पैलेस में कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश सचिव एवं प्रतापगढ़ प्रभारी प्रदीप कोरी भी रहे। इसके पूर्व नेता द्वय का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके उपरांत नेताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, डॉ. वीके सिंह, जमुना प्रसाद पांडेय, विजय शंकर तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, इंद्राकार मिश्रा, रोहित कुमार शुक्ल, सलीम उल्ला, रहमान, सरोज कश्यप, सुरेश मिश्रा, सुभाष तिवारी, विवेक पांडेय, सूर्य प्रकाश शुक्ला, अंकित तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी