देना होगा संस्कारों पर ध्यान

By Edited By: Publish:Fri, 10 Aug 2012 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2012 07:54 PM (IST)
देना होगा संस्कारों पर ध्यान

प्रतापगढ़ : संस्कार बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में बदलते परिवेश में संस्कारों की उपयोगिता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि अपने देश की विशिष्ट छवि को जीवित रखना है तो हमें अपने संस्कारों की ओर ध्यान देना होगा। युवा वर्ग का दायित्व बनता है कि वे अपनी परंपराओं व संस्कारों की रक्षा के लिए आगे आएं। अन्य वक्ताओं ने संस्कारों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए संस्कारों को सहेजने पर बल दिया। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने संस्कार की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर कमलेश्वर पांडेय, दिनेश तिवारी, आशुतोष सिंह, रंजीत तिवारी, नीता पाल, अजय, हिमांशु आदि रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी