अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण

प्रतापगढ़ : डीएम, जिला जज, एसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने बुधवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 11:05 PM (IST)
अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण
अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण

प्रतापगढ़ : डीएम, जिला जज, एसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने बुधवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक अधिकारियों ने वहां रुककर बंदियों से मिल उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ वहां की भोजन व्यवस्था व पेयजल आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की।

बुधवार को दिन में लगभग पौने तीन बजे डीएम डा. आदर्श ¨सह, जिला जज अजीत ¨सह, एसपी रोहन पी कनय, सीजेएम पवन कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने जेल की अस्पताल व बैरकों में जाकर बंदियों की समस्याएं सुनी तथा निराकरण का आश्वासन दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक वहां रुके। अधिकारियों के वापस जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि यह त्रिमासिक संयुक्त निरीक्षण था।

chat bot
आपका साथी