गैस चूल्हे की आग से विवाहिता झुलसी

प्रतापगढ़ : गैस चूल्हे की आग से जहां एक विवाहिता झुलस गई वहीं दो महिलाएं छत से गिरकर गंभीर रूप से घा

By Edited By: Publish:Mon, 27 Apr 2015 12:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2015 12:00 AM (IST)
गैस चूल्हे की आग से विवाहिता झुलसी

प्रतापगढ़ : गैस चूल्हे की आग से जहां एक विवाहिता झुलस गई वहीं दो महिलाएं छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी सुरेश कुमार की पत्नी सुनीता 23 ने जैसे ही गैस चूल्हे की नाब खोली, लीकेज के चलते आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। एक अन्य समाचार में अमेठी जिले के अंबरपुर संग्रामपुर निवासी राम मूरत की पत्नी लाखी देवी किसी काम से घर की छत पर गई थी। वहां उसे बंदर ने खदेड़ लिया। इससे वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी क्रम में कंधई कोतवाली क्षेत्र के छीटपुर निवासी सुखई की पत्नी इसराजी (85) शनिवार की रात छत पर सो रही थी। इस दौरान वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी