काली मंदिर में डकैतों का धावा

प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओझा गांव में शनिवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैत गांव क

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 06:06 PM (IST)
काली मंदिर में डकैतों का धावा

प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओझा गांव में शनिवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैत गांव के काली मंदिर से मुकुट, घंटा व नकदी आदि समेट ले गए। आहट सुनकर उठे पड़ोसी युवक के शोर मचाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे युवक बालबाल बच गया। इस बीच ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। बदमाश उनके बीच से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना देने के बाद भी रात में पुलिस फोर्स नहीं पहुंची।

पूरे ओझा गांव में मां काली का प्राचीन मंदिर है। रात लगभग एक बजे बदमाश पहुंचे और जाली व ताला तोड़ कर मंदिर में घुस गए। बदमाशों ने छह घंटा खोल लिया। सोने का मुकुट उतार लिया। दान पेटिका कब्जे में ले लिया। बगल में रहने वाले राहुल ओझा ने आहट पाने पर खिड़की खोल कर देखा। मंदिर में शोर मचाया तो बदमाशों ने दो फायर किया। गोली दीवार में लगी।

फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण दौड़ पड़े। यह देख बदमाश मुकुट, सोने की आंख, आधा दर्जन घंटा व दान पेटिका लेकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बाद में दान पेटिका तोड़ कर कुछ दूर पर फेंक दिया था। दान पेटिका में लगभग चार हजार रुपये थे। जबकि छह घंटों का वजन लगभग 65 किलो था।

ग्रामीणों की माने तो रात में ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। सुबह कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। इस मामले में हर्ष कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी