बारिश से मुर्गी फार्म में 10 हजार चूजे मरे

मंगरौरा क्षेत्र के बरहूपुर गांव में बिपिन सिंह के मुर्गी फार्म में लबालब पानी भर गया। इसके क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 10:39 PM (IST)
बारिश से मुर्गी फार्म में 10 हजार चूजे मरे
बारिश से मुर्गी फार्म में 10 हजार चूजे मरे

मंगरौरा : क्षेत्र के बरहूपुर गांव में बिपिन सिंह के मुर्गी फार्म में लबालब पानी भर गया। इसके कारण फार्म में रखे गए पांच हजार चूजे डूब कर मर गए। गुरुवार सुबह मजदूरों की मदद से मृत चूजों को निकाला गया। वहीं बगल के गांव भिवनी के बृजेश सिंह के मुर्गी फार्म में भी पांच हजार चूजे मर गए। अस्थरा गांव में धर्मराज सरोज व संदीप यादव का कच्चा मकान बुधवार की देर रात गिर गया।

---

घरों में घुसा पानी, मचा हाहाकार

फोटो : 12 पीआरटी 13

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : बुधवार को हुई तेज बरसात से शहर के देवकली मोहल्ले में भारी जलभराव हो गया। मोहल्ले की सड़कें अभी भी पानी में डूबी हुई हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे काफी नुकसान हो गया है। गौरतलब है कि देवकली मोहल्ले में सड़क से सटकर लोग घर बना लिए हैं। जलनिकासी के लिए नाला बनाया जाना था, लेकिल जगह के अभाव में नाला नहीं बन पा रहा है। इसकी नतीजा यह रहा कि अब पूरे मोहल्ले में बारिश का पानी जमा हुआ है, जिस गली व सड़क पर निकलिए तो पानी ही पानी दिख रहा है। मोहल्ले से गुजरा मुख्य सड़क पानी में डूबने से नहीं दिख रहा है। आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लोग बाइक व साइकिल पैदल लेकर चलते नजर आ रहे हैं। काफी लोग गलियों का सहारा ले रहे हैं। मोहल्ले के रजनीकांत, राम मनोहर, संत प्रसाद, हौसिला बताते हैं कि जलनिकासी न होने से पानी घर में घुस गया है। गृहस्थी का सामान भी खराब हो रहा है। नालियों का कचरा घरों में तैर रहा है।

chat bot
आपका साथी