पीलीभीत व गोंडा सीटों पर लड़ेगा अपना दल

अपना दल (सोनेलाल पटेल) की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत पीलीभीत व गोंडा में उनकी पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 11:58 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 11:58 PM (IST)
पीलीभीत व गोंडा सीटों पर लड़ेगा अपना दल
पीलीभीत व गोंडा सीटों पर लड़ेगा अपना दल

पीलीभीत : अपना दल (सोनेलाल पटेल) की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत पीलीभीत व गोंडा में उनकी पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

सोमवार को एलएच फैक्ट्री रोड स्थित कृष्ण लोक कॉलोनी में पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के आवास पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पिछले चुनाव में जो वादे किए गए वे अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर भी भाजपा की आलोचना की। एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी बड़ी नेता हैं। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव है लेकिन चुनाव में उनसे सामना हुआ तो वह फाइट करने को पूरी तरह से तैयार हैं। चुनाव में उनका अपना विजन होगा, जनता अब नया चाहती है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी