महिला उत्पीड़न में हो त्वरित कार्रवाई : संगीता

विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास, पुष्टाहार समिति की सभापति संगीता ¨बद ने महिला उत्पीड़न के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:47 PM (IST)
महिला उत्पीड़न में हो त्वरित कार्रवाई : संगीता
महिला उत्पीड़न में हो त्वरित कार्रवाई : संगीता

बरखेड़ा (पीलीभीत) : विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास, पुष्टाहार समिति की सभापति संगीता ¨बद ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं और उनमें होने वाली कार्रवाई के बारे में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न के मामलों में बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

सोमवार को समिति की सभापति ने थाने पहुंचकर महिला उत्पीड़न की घटनाओं का ब्योरा लिया। मौजूद सीओ प्रवीण ¨सह मलिक से उत्पीड़न की घटनाओं में क्या-क्या कार्रवाई पुलिस ने की इसकी भी जानकारी। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल से पूछा कि अब तक आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक कितने मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना शुरू हो चुका है। इस पर सीएमओ ने उन्हें बताया कि अभी पांच मरीजों को योजना का लाभ मिला है। इस पर सभापति ने इसमें और तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने सीएचसी के जननी सुरक्षा वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भर्ती महिलाओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि किसी ने कोई पैसा तो नहीं मांगा, इस पर भर्ती महिलाओं ने इंकार किया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर¨वद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम सक्सेना आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी