शहर में फिर दो स्थानों पर जलाया कूड़ा

कूड़ा जलाने पर जिलाधिकारी के सख्त तेवरों के बावजूद नगर पालिका कर्मचारी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को यशवंतरी देवी चौराहा तथा जाटो का चौराहा के निकट कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। काफी देर तक कूड़ा-कचरा सुलगता रहा। बेतरतीब पड़े कूड़े-कचरे में से निकल रही दुर्गंध व धुआं राहगीरों की परेशानी का सबब बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM (IST)
शहर में फिर दो स्थानों पर जलाया कूड़ा
शहर में फिर दो स्थानों पर जलाया कूड़ा

पीलीभीत,जेएनएन : कूड़ा जलाने पर जिलाधिकारी के सख्त तेवरों के बावजूद नगर पालिका कर्मचारी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को यशवंतरी देवी चौराहा तथा जाटो का चौराहा के निकट कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। काफी देर तक कूड़ा-कचरा सुलगता रहा। बेतरतीब पड़े कूड़े-कचरे में से निकल रही दुर्गंध व धुआं राहगीरों की परेशानी का सबब बना रहा।

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने दैनिक जागरण के फोटो फीचर का संज्ञान लेते हुए कूड़ा जलाने पर ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही, कूड़ा जलाने के स्थान पर समय से उठान कराकर निर्धारित स्थान पर डंप कराने के आदेश दिए थे। कूड़ा जलाने के मामलों में नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक व सफाई कर्मचारी पर कोई कार्रवाई न होने से कूड़ा जलाने की आदत में सुधार नहीं आ रहा है।

कानूनी प्रावधान: कूड़ा जलने से होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत शहर में कूड़ा-कचरा जलाने पर पाबंदी लगाई गई है।

वर्जन

जिन स्थानों पर कूड़ा जलाने की सूचना मिलती है,वहां के सफाई कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- आबिद अली, सफाई निरीक्षक

chat bot
आपका साथी