शारदा नदी से एक मीटर दूर रह गए तीन घर

संवाद सूत्र रमनगरा (पीलीभीत) शारदा नदी से तीन ग्रामीणों के घर की दूरी तीन मीटर भी नहीं बची है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 07:01 PM (IST)
शारदा नदी से एक मीटर दूर रह गए तीन घर
शारदा नदी से एक मीटर दूर रह गए तीन घर

संवाद सूत्र, रमनगरा (पीलीभीत)

शारदा नदी से तीन ग्रामीणों के घर की दूरी तीन मीटर भी नहीं रह गई हैं। अगर पानी बढ़ा घरों का कटान होने की आशंका बढ़ गई है। महिलाएं खाली समय में नदी के किनारे पर झाड़ झंकाड़ डालकर कटान रोकने की कवायद स्वयं करती देखी जा रही हैं।

शारदा नदी पिछले कई दशक से जमकर कटान कर रही हैं। इस वर्ष मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात न होने से कटान नाममात्र का हुआ। क्षेत्र में कटान की स्थिति नाकाफी होने के बाद भी कई घर शारदा के निशाने पर आ गए हैं। कंजिया सिंहपुर के रहने वाले मिटू मजूमदार और चंद्रकांत बड़ोई, सपन, जीतू आदि के घर शारदा से मात्र तीन मीटर की दूरी पर रह गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी बढ़ते ही शारदा के निशाने पर आ जाएंगे और उनका कटान होने की प्रबल संभावना है। विभाग ने अभी तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। घरों की महिलाएं नदी के किनारे पर झाड़ झंकाड़ डालकर कटान रोकने की कवायद कर रही हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा स्पर का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे कटान न रूक पाने की आशंका है।

----

फोटो 3 पीएनपीआर 10

लगातार अधिकारियों को बचाव कार्य कराने के लिए कहा जाता रहा लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अब घर शारदा के निशाने पर आ गए हैं। महिलाएं ही बचाव कार्य खाली समय में करती हैं।

चंद्रकांत बड़ोई

----

फोटो 3 पीएनपीआर 11

नदी जमीन तो पहले ही निकल चुकी है अब जो घर बचा है उसको भी निगलने के कगार पर है। विभागीय अधिकारी अगर बचाव कार्य कराते तो शायद घर को सुरक्षित माना जा सकता था।

पिटू मजूमदार

chat bot
आपका साथी