छात्राओं को बताए फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके

वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हुई कार्यशाला में छात्राओं को गेहूं धान और गन्ना फसलों के अवशेष प्रबंधन के तरीके समझाए गए। फसलों के अवशेष खेत में बिल्कुल नहीं जलाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:32 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:32 AM (IST)
छात्राओं को बताए फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके
छात्राओं को बताए फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके

पीलीभीत,जेएनएन : वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हुई कार्यशाला में छात्राओं को गेहूं, धान और गन्ना फसलों के अवशेष प्रबंधन के तरीके समझाए गए। फसलों के अवशेष खेत में बिल्कुल नहीं जलाना चाहिए।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से हुई कार्यशाला में वरिष्ठ कृषि विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने छात्राओं को बताया कि फसलों के अवशेष जलाने के बजाय आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए उसे खेतों में ही मिला देना चाहिए। ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इससे मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म मित्र कीटों व जीवों का संरक्षण होता है जबकि जलाने से बहुत नुकसान हैं। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही खेतों की उपजाऊ क्षमता कम हो जाती है। फसलों के अवशेष को खेतों में मिलाने के लिए मल्चर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, चापर का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी होगी। केंद्र की वरिष्ठ गृह विज्ञानी डॉ. रीना सेठी ने उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उत्पादन भोजन उत्पादन एवं ग्रहण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का खेतों में संरक्षण करते हुए सुरक्षित खाद्य उत्पादन करना चाहिए। बच्चों को सही मात्रा में भोजन में पोषक तत्वों को शामिल करने पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रधानाचार्य अजय चौहान, शिक्षिका अनीता जोशी भी शामिल रहीं।

शिक्षकों को दी बैंकिग योजनाओं की जानकारी

पीलीभीत : भारतीय स्टेट बैंक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में भारतीय स्टेट बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों से सुझाव भी लिए गए।

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक में शिक्षा विभाग के सभी लोग खाता खुलवाएं। साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी समय-समय पर लेते हैं। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन मिश्र ने कहा कि एसबीआइ लाइफ,एसबीआइ जनरल, एसबीआइ म्यूच्युअल फंड,लॉकर ,होम , पेंशन, व्यापार व कार लोन की सुविधा खाताधारकों को उपलब्ध कराया जाता है। मुख्य शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने शिक्षकों को शाखा पर आकर और अधिक जानकारी लेने के लिए कहा। शाखा प्रबंधक मनीष वर्मा ने योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। संचालन पीयूष सिंह ने किया। शिक्षकों का आभार मनोज राहुल ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी