पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नगर के शफी डिग्री कॉलेज में सोमवार को पर्यावरण सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाएं तथा इस बाबत लोगों को जागरूक किया। सोमवार को डिग्री कॉलेज में पर्यावरण सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 10:51 PM (IST)
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाद सहयोगी,बीसलपुर (पीलीभीत) : नगर के शफी डिग्री कॉलेज में सोमवार को पर्यावरण सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाएं तथा इस बाबत लोगों को जागरूक किया। सोमवार को डिग्री कॉलेज में पर्यावरण सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने में वृक्षों का विशेष योगदान है, इसलिए सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाएं। पौधारोपण करने के साथ यह आवश्यक है कि रोपित किए गए पौधों की नियमित रूप से देखभाल करें। ऐसा न करने से पौधे नष्ट हो जाते हैं। हर हाल में लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थी न सिर्फ स्वयं पौधारोपण करें बल्कि दूसरों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक करें। जागरूकता से ही इस मिशन में सफलता हासिल हो पाएगी। संचालन कर रहे काोआर्डिनेटर अनीस बेग ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना आवश्यक है। इस कार्य में छात्र-छात्राओं को अपनी विशेष भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार, मुर्तजा अली ,संजीव कुमार ,खालिद ,रमेश चंद्र शुक्ल आदि प्राध्यापक मौजूद रहे। बाद में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में फलदार व छायादार 200 पौधे लगाए। प्रबंधक ने पहला पौधा लगाकर पौधारोपण का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने वार्ड संख्या 6 में लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक भी किया।

chat bot
आपका साथी