नेपाल सीमा पर मोटर बोट से पेट्रोलिग

हजारा थाना क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार के पास नो-मेंस लैंड पर एसएसबी जवान मोटर बोट के जरिये पेट्रोलिग कर रहे हैं। सुतिया नाला में काफी अधिक पानी होने की वजह से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता हैलेकिन इसके बाद भी जवान अलर्ट रहकर कार्य को मुस्तैदी के साथ अंजाम दे रहे हैं। हजारा थाना से नेपाल सीमावर्ती चौकी पर कुछ सिपाहियों को भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:10 AM (IST)
नेपाल सीमा पर मोटर बोट से पेट्रोलिग
नेपाल सीमा पर मोटर बोट से पेट्रोलिग

पीलीभीत,जेएनएन : हजारा थाना क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार के पास नो-मेंस लैंड पर एसएसबी जवान मोटर बोट के जरिये पेट्रोलिग कर रहे हैं। सुतिया नाला में काफी अधिक पानी होने की वजह से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है,लेकिन इसके बाद भी जवान अलर्ट रहकर कार्य को मुस्तैदी के साथ अंजाम दे रहे हैं। हजारा थाना से नेपाल सीमावर्ती चौकी पर कुछ सिपाहियों को भेजा गया है।

पीलीभीत जिले में पड़ने वाली नेपाल बार्डर की 54 किमी के करीब खुली सीमा बेहद संवेदनशील है। सीमा की सुरक्षा को लेकर 49 वीं वाहिनी एसएसबी (सशस्त्र सुरक्षा बल) पीलीभीत का कड़ा पहरा है। सीमावर्ती सभी चौकियों पर जवान अपनी पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त कर रहे हैं। टिल्ला नंबर चार के पास नो-मेंस लैंड पर नेपाल का नाला है। इस नाला को पार कर जवानों को वहां गश्त करने जाना पड़ता है। सुतिया नाला बड़ा और गहरा होने के कारण मोटर बोट के जरिये जवान वहां पहुंचते हैं। बरसात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। एक बड़े रकबे में पानी भरने से गश्त करने के दौरान जवानों को कुछ दिक्कतें भी होती हैं,लेकिन वह इन सभी से परे होकर अपनी ड्यूटी को बाखूबी अंजाम दे रहे हैं। सीमा की देखरेख करने के साथ ही उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद सजग हैं। इसी के चलते नेपाल की तरफ से चोरी छिपे नो-मेंस लैंड पर निर्माण की सूचना पर अधिकारी समय-समय पर मौके पर पहुंच रहे हैं। वर्तमान में जवान मोटर बोट के जरिये पिलर संख्या 38 व 39 के पास गश्त कर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सीमावर्ती पुलिस चौकी पर सुरक्षा को लेकर कुछ अतिरिक्त सिपाही भेजे गए हैं। इंस्पेक्टर हजारा रामसेवक राजवंशी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुछ सिपाही मिले हैं जिनको कंबोजनगर चौकी में लगाया गया है। पहले जो सिपाही भेजे गए थे उन्हें थाना में बुला लिया गया है। कंबोजनगर के सामने बना है साइफन

हजारा थाना क्षेत्र के नेपाल सीमावर्ती गांव कंबोजनगर के पास साइफन बना हुआ है। इसी साइफन से सुतिया नाला निकलता है जो बाजारघाट में आकर शारदा में विलय हो जाता है। नेपाल में अधिक बरसात होने से इस नाले में काफी अधिक पानी पहुंचता है जिससे यहां एक बड़े रकबे में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न होती है। सीमा से सटी हैं तीन ग्राम पंचायतें

नेपाल सीमा से सटी हुई बैल्हा, बमनपुर भगीरथ, सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज तीन ग्राम पंचायतें हैं। इनमें एक बड़ी आबादी रहती है। बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कंबोजनगर, टिल्ला नंबर चार, शारदापुरी पर एसएसबी चौकी और कंबोजनगर में पुलिस चौकी स्थापित है। जवान पूरी मुस्तैदी के साथ बेहद गश्त कर रहे हैं। जवानों के साथ पुलिस की भी संयुक्त पेट्रोलिग की जाती है। टिल्ला नंबर चार के जवान सुतिया नाला में पानी की वजह से मोटर बोट के जरिये पेट्रोलिग कर रहे हैं। सीमा पर बेहद चौकसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है। समय समय पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जा रही है।

-आरके रमन, सहायक कमांडेंट

49 वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत

chat bot
आपका साथी