सुरक्षा को बने कड़ा कानून, दूर हो बेरोजगारी

दैनिक जागरण की पहल पर नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित चुनावी चौपाल में आतंकवाद देश की सुरक्षा भ्रष्टाचार बढ़ती महंगाई व शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। व्यापारियों ने देश की अर्थ व्यवस्था को और मजबूत बनाए जाने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाने की बात रखी। चौपाल में चर्चा की शुरुआत करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चंद्र मित्तल ने कहा कि भारत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। देश की सरहदों की सुरक्षा के लिए सेना के जवान मुस्तैदी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। अपनी जान की कुर्बानी देकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:21 AM (IST)
सुरक्षा को बने कड़ा कानून, दूर हो बेरोजगारी
सुरक्षा को बने कड़ा कानून, दूर हो बेरोजगारी

बीसलपुर (पीलीभीत) : दैनिक जागरण की पहल पर नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित चुनावी चौपाल में आतंकवाद, देश की सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई व शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। व्यापारियों ने देश की अर्थ व्यवस्था को और मजबूत बनाए जाने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाने की बात रखी। चौपाल में चर्चा की शुरुआत करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चंद्र मित्तल ने कहा कि भारत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। देश की सरहदों की सुरक्षा के लिए सेना के जवान मुस्तैदी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। अपनी जान की कुर्बानी देकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सजग हों। सैनिकों को पूरा सम्मान दें। साथ ही सरकार से अपील करें देश की सुरक्षा के लिए और सख्त कानून बनाया जाए जिससे अलगाववादी ताकतें देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम न दे सकें। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए अनमोल मित्तल ने कहा कि देश में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है जनसंख्या बढ़ने से महंगाई का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने होंगे है। राजीव कुमार ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या देश में बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए जिससे युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले और वह आत्मनिर्भर बन सकें। सच्चिदानंद ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा व चहुंमुखी विकास करने वाली सरकार का चयन करने के लिए हम सभी को अवश्य मतदान करना चाहिए। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। सौरभ कुमार ने कहा कि हमें भारतीय होने का गर्व है। हम जिस देश में रह रहे हैं, उसकी संस्कृति पूरे विश्व अपनी अलग पहचान रखती है। महासमर में ईमानदार व स्वच्छ छवि की सरकार चुनना हम सभी का दायित्व है। चौपाल में पुत्तूलाल, संजय कुमार, दिनेश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सहित कई व्यापारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी