चुनाव को लेकर बार्डर पर खींचा सुरक्षा घेरा

पीलीभीतजेएनएन भारत नेपाल की खुली सीमा पर विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा घेरा खींचा गया है जिससे किसी भी प्रकार का कोई खलल न पड़े। सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ पुलिस भी पूरी तरह से नजर रखे हुए है। साथ ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 09:34 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 09:34 PM (IST)
चुनाव को लेकर बार्डर पर खींचा सुरक्षा घेरा
चुनाव को लेकर बार्डर पर खींचा सुरक्षा घेरा

पीलीभीत,जेएनएन : भारत नेपाल की खुली सीमा पर विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा घेरा खींचा गया है, जिससे किसी भी प्रकार का कोई खलल न पड़े। सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ पुलिस भी पूरी तरह से नजर रखे हुए है। साथ ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रांस शारदा क्षेत्र में 16 ग्राम पंचायतों में बड़ी आबादी निवासी करती है। इस क्षेत्र के लगभग पौने दो लाख के करीब आबादी है। यह क्षेत्र नेपाल की सीमा से जुड़ा हुआ है। यहां अक्सर सीमा पर तस्करों और संदिग्धों को आवाजाही बनी रहती है। सीमा पर तैनात एसएसबी जवान लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। तस्करों पर कार्रवाई भी की जा रही है। विधानसभा सभा के चुनाव को लेकर सीमा पर सुरक्षा के और पुख्ता इंतजामात किए गए हैं जिससे संदिग्ध सीमा के किनारे भटक तक न सके। सीमावर्ती क्षेत्र में 22 मतदान केंद्रों में अतिसंवेदनशील और आठ संवेदनशील हैं। शांतिभंग की आशंका को लेकर डेढ़ हजार व्यक्तियों को मुचलका पाबंद किया गया है। सीमा क्षेत्र में बाजार घाट, शारदापुरी, राघवपुरी, कंबोजनगर और टाटरगंज में अंतरराष्ट्रीय चेक प्वाइंट बनाया गया है। इसके अलावा अंतरजनपदीय बार्डर पर रामनगर तिराहा, पंजाब घाट और सिद्धनगर में बैरियर लगाया जा रहा है। धनाराघाट पेंटून पुल मार्ग पर भी पुलिस की पेट्रोलिग लगातार कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक भी बार्डर का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को पुलिस लगातार कार्रवाई जुटी हुई है। असामाजिक तत्वों को मुचलका पाबंद करने के साथ ही लाइसेंसी असलहा जमा कराए जा रहे हैं। गैंगस्टर के आरोपितों को जेल भेजा गया है। कच्ची शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी