दो बकरियां निगल गया ग्रामीण के घर घुसा अजगर

ग्रामीण के घर में घुसकर अजगर ने दो बकरियों को निवाला बना लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 11:26 PM (IST)
दो बकरियां निगल गया ग्रामीण के घर घुसा अजगर
दो बकरियां निगल गया ग्रामीण के घर घुसा अजगर

पीलीभीत : ग्रामीण के घर में घुसकर अजगर ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। आहट पाकर पहुंचे गृह स्वामी ने देखा तो उसके होश उड़ गये। ग्रामीणों ने एकत्र होकर शोरशराबा किया तो अजगर पड़ोस के घर में चला गया। इससे लोग डरे हुए हैं।

मामला घुंघचाई ग्राम पंचायत के गांव खानपुर चुकटिहाई कालोनी नंबर सात का है। गांव के शराफत के घर में शाम को अजगर पहुंच गया और ग्रामीण के बकरी के एक बच्चे को निगल लिया। अजगर ने दूसरे को फंसाकर निगल रहा था। आहट पाकर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो सब दंग रह गए। शोर-शराबे पर आस पड़ोस के भी लोग जुट गए और उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसस अजगर आक्रामक हो गया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बकरी को अजगर से छुड़ाया लेकिन उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद कर अजगर पड़ोस के ही काफी दिनों से बंद पड़े दिलशाद अली के घर में घुस गया। आबादी क्षेत्र में विशालकाय अजगर होने से लोग भयभीत हैं। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन वन विभाग की टीम खाली पूछताछ करके वापस हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वध के लिए ले जा रहे बछड़े को छुड़ाया

पूरनपुर में गौवंशीय पशु के वध पर प्रतिबंध होने के बावजूद एक समुदाय द्वारा लगातार वध किया जा रहा है। वहीं एक युवक ने वध के लिए घसीटकर ले जा रहे एक बछड़े को छुड़ाकर उसकी जान बचाई। युवक द्वारा किए गए इस कार्य की काफी प्रशंसा हो रही है।

वर्तमान में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध कर सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस कृत्य में पुलिस की भी मिलीभगत रहती है जिससे अंकुश नहीं लग पा रहा है। ¨हदू संगठनों द्वारा लगातार इसका विरोध भी किया जा रहा है। इस बीच डिजीटल सेना के सदस्य रिजवान ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। गोमती उदगम स्थल पर कथा का आयोजन चल रहा है। रिजवान अपने साथियों के साथ आयोजन में गए थे। आयोजन समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर प्रसाद टाकीज के पास उन्होंने देखा दो लोग एक बछड़े को गमछे में बांधकर घसीटते हुए वध के लिए ले जा रहे थे। रिजवान ने इंसानियत का परिचय देते हुए उनसे मासूम बछड़े को छोड़ने को कहा तो वह उसे जबरन खींचकर भागने लगे। रिजवान ने उनका पीछा किया तो वह भय के चलते बछड़े को छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बछड़े के गले में कसकर बांधा गया गमछा खोलकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

--------------------

chat bot
आपका साथी