Pilibhit: खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला, घटनास्थल से दूर मिला शव; शरीर का कुछ हिस्सा भी गायब

खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने हमला कर मार डाला। बाघ किसान को दबोच कर तकरीबन 600 मीटर दूर तक ले गया बाघ ने किसान के शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 30 May 2023 11:02 AM (IST) Updated:Tue, 30 May 2023 11:02 AM (IST)
Pilibhit: खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला, घटनास्थल से दूर मिला शव; शरीर का कुछ हिस्सा भी गायब
Pilibhit: खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने हमला कर मार डाला। बाघ किसान को दबोच कर तकरीबन 600 मीटर दूर तक ले गया, बाघ ने किसान के शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हैं। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी अशोक कुमार ने गांव के नजदीक स्थित अपने खेत में धान की पौध लगा रखी है।

खेत से दूर मिला शव

सोमवार को रात करीब 10 बजे अशोक कुमार खेत की रखवाली करने घर से निकले थे। लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह करीब सात बजे खेत से करीब 600 मीटर दूर अशोक कुमार का शव पड़ा मिला।

शरीर का कुछ हिस्सा भी गायब

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक कुमार के शरीर का कुछ हिस्सा गायब था। माना जा रहा है कि बाघ के हमले में अशोक कुमार की मृत्यु हुई है। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना न्यूरिया थाना पुलिस और वन विभाग को दी। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

इस बीच मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को देख ग्रामीण भड़क गए। वनकर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। न्यूरिया थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक किसान के परिवार में शोक का माहौल है।

chat bot
आपका साथी