आखिर कब पूरा होगा नहर पुल का निर्माण कार्य

अमरिया में अधूरे नहर पुल एवं सड़क से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:30 PM (IST)
आखिर कब पूरा होगा नहर पुल का निर्माण कार्य
आखिर कब पूरा होगा नहर पुल का निर्माण कार्य

संवाद सूत्र, अमरिया: नहर पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से नहर पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से जनता त्रस्त है। पुल के पास उड़ती धूल से राहगीरों को घुटन महसूस हो रही है। अभी तक पुल के साथ साथ सड़क का निर्माण भी अधूरा ही पड़ा है, जिससे वाहन गुजरने से धूल की आंधी दिखाई देती है। ऐसे में दुर्घटना होने का हमेशा खतरा बना रहता है। इस समस्या को क्षेत्रीय लोगों के साथ कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया जा चुका है, लेकिन प्रशासन अनजान बना हुआ है। लगातार अधिकारियों का यहां से गुजरना भी होता है, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासियों को कब तक इस समस्या से जूझना पड़ेगा यह जवाब किसी के पास नहीं है। पुल का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे निकलने मे लगातार दिक्कतें आ रही हैं।

इमदाद हुसैन पुल के साथ सड़क की स्थिति बहुत खराब है। वाहन गुजरने पर धूल से आवागमन बाधित हो जाता है।

समीर अली अधूरा पुल व सड़क क्षेत्रीय लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। निर्माण कार्य ठप होने से परेशानी हो रही है।

पप्पू लोधी

chat bot
आपका साथी