शारदा पर पेंटून पुल निर्माण को लेकर कवायद शुरू

ट्रांस शारदा क्षेत्रवासियों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। विभाग की तरफ से शारदा पर पेंटून पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। तय समय तक पुल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:07 AM (IST)
शारदा पर पेंटून पुल निर्माण को लेकर कवायद शुरू
शारदा पर पेंटून पुल निर्माण को लेकर कवायद शुरू

पीलीभीत, जेएनएन : ट्रांस शारदा क्षेत्रवासियों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। विभाग की तरफ से शारदा पर पेंटून पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। तय समय तक पुल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

तहसील क्षेत्र की एक बड़ी आबादी शारदा नदी के उस पार बसती है जिसकी क्षेत्र नेपाल सीमा तक सटा हुआ है। इस क्षेत्र में 17 ग्राम पंचायतों में करीब पौने दो लाख लोग निवास करते हैं। बरसात के समय शारदा नदी में पानी अधिक होने के कारण इस क्षेत्र का तहसील और जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट जाता है। चार माह तक इस क्षेत्र के लोग सम्पूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, खुटार होते हुए लगभग 125 किमी. का सफर तय कर तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ ही समय भी बर्बाद करना पड़ता है। यहां के लोगों का आसानी से आवागमन हो सके इसको लेकर शारदा नदी के धनाराघाट पर पेंटून पुल बनाया जाता है। हर साल बरसात के बाद 15 अक्टूबर से यह पुल शुरू होता है जो बरसात से पहले 15 जून तक उखाड़ लिया जाता है। पिछले वर्ष इस पुल का डेढ़ माह बाद संचालन शुरू हो सका था। शारदा में पानी बढ़ने के कारण यह पुल कई माह तक बंद रहा था। इसबार आला अधिकारियों के कड़े रूख के चलते विभाग ने पेंटून पुल का निर्माण शुरू करा दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हरस्वरूप ने बताया कि पुलिस का निर्माण शुरू कर दिया गया है। रास्ते में पड़ने वाले छोटे पुल पर चार पेंटून लगा दिए गए हैं। बड़े पुल पर पेंटून पुल ले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस बार नदी ने जंगल की तरफ सिल्ट छोड़ी है। पुल उस पार से बनाने की कवायद की जा रही है। तय तिथि तक पुल तैयार होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी