पालिका में कैटल दस्ता नहीं सड़कों पर घूम रहे जानवर

शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है, लेकिन मुख्य मार्गों पर बेसहारा जानवर घूम रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:16 PM (IST)
पालिका में कैटल दस्ता नहीं  सड़कों पर घूम रहे जानवर
पालिका में कैटल दस्ता नहीं सड़कों पर घूम रहे जानवर

पीलीभीत : शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है, लेकिन मुख्य मार्गों पर बेसहारा जानवर विचरण करते रहते हैं। इन जानवरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका परिषद में कैटल दस्ता गठित नहीं है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 27 वार्डों में करीब ढाई लाख आबादी निवास करती है, जिसे पीने का पानी, सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शहर में घूमने वाले बेसहारा जानवरों को पकड़वाने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है, जिसका निवर्हन नहीं हो रहा है। नगर पालिका में कैटल दस्ता का ही गठन नहीं है। इसी वजह से शहर के प्रमुख मार्गों पर चौबीस घंटे बेसहारा जानवर विचरण करते रहते हैं। इन बेसहारा जानवरों से बाइक चालक टकरा कर घायल हो रहे हैं तथा जानवर भी चुटहिल हो रहे हैं। इन जानवरों को निर्धारित स्थान पर रखने की दिशा में किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया है। बेसहारा जानवरों को पकड़ने की जिम्मेदारी कैटल दस्ता की है। कैटल दस्ता जानवरों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद करने का काम करता है। पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। मगर पालिका में कैटल दस्ता न होने की वजह से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस दिशा में नगर पालिका परिषद को सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली का कहना है कि कैटल दस्ता नहीं बना है। सड़कों पर पशुओं को रोकने की दिशा में कार्रवाई होगी। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी