सपाइयों ने मुलायम के दीर्घायु की कामना की

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम ¨सह यादव का 80वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 11:50 PM (IST)
सपाइयों ने मुलायम के  दीर्घायु की कामना की
सपाइयों ने मुलायम के दीर्घायु की कामना की

पीलीभीत : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम ¨सह यादव का 80वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव के संघर्षों का स्मरण करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और फिर पार्टी संरक्षक के दीर्घायु होने की कामना की ।

गुरुवार को पूर्वाह्न टनकपुर रोड नकटादाना चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद सिह यादव के नेतृत्व में केक काटकर सपा संरक्षक के दीर्घायु होने की कामना की गई। संकल्प गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने पार्टी को खड़ा करने में बहुत संघर्ष किया। पार्टी को धरातल से उठाकर बहुमत की सत्ता तक पहुंचाया। वह तीन बार इस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही केंद्र में रक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने तन-मन से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि मुलायम ¨सह के नेतृत्व में सपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी। पूर्व विधायक पीतमराम, जिला उपाध्यक्ष रूपराम कश्यप, र¨वद्र वर्मा, असलम जावेद, ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, संतोष वाल्मीकि, डॉ. राममूर्ति गंगवार, दिनेश शर्मा, वाजिद फरीदी, लक्ष्मी सक्सेना, धर्मेंद्र लोधी, गीता गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी