श्मशान जाने वाले रास्ता चलने लायक नहीं

अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायबोझ में श्मशान जाने के लिए रास्ते में पानी भरा रहने से अंत्येष्टि के लिए जाने वालों के सामने मुश्किलें आती हैं। ग्रामीणों ने बताया काफी समय से गांव की नालियों का पानी तालाब में न जाकर श्मशान जाने वाले मार्ग पर बह रहा है जिससे शव लेकर अंत्येष्टि स्थल जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:54 PM (IST)
श्मशान जाने वाले रास्ता चलने लायक नहीं
श्मशान जाने वाले रास्ता चलने लायक नहीं

पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायबोझ में श्मशान जाने के लिए रास्ते में पानी भरा रहने से अंत्येष्टि के लिए जाने वालों के सामने मुश्किलें आती हैं। ग्रामीणों ने बताया काफी समय से गांव की नालियों का पानी तालाब में न जाकर श्मशान जाने वाले मार्ग पर बह रहा है, जिससे शव लेकर अंत्येष्टि स्थल जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं। इस मार्ग से ग्रामीण खेतों को भी जाते हैं। कई बार किसानों के वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। कई बार श्मशान घाट जाते समय लोग कीचड़ में गिर जाते हैं। कुछ समय पहले मार्ग पर मिट्टी डाली गई थी लेकिन पानी चलने से दल-दल बन गई। नाली निर्माण कराकर तालाब में पानी पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की ग्रामीणों ने मांग की है। ग्राम प्रधान की ओर से पहले समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

श्मशान स्थल जाने के लिए मार्ग बहुत खराब है। कीचड़ में निकलना पड़ता है, जिससे लोग फिसलकर कीचड़ में गिर जाते हैं। काफी समय से यह समस्या बनी हुई है

राममूर्ति

कच्चा रास्ता है और साथ ही गांव का पानी बह रहा है, जिससे मिट्टी दलदल बन गई है। लोगों का निकलना मुश्किल है। नाली बनाकर पानी तालाब में पहुंचाने की व्यवस्था हो।

संजीव कुमार

गांव का पानी रास्ते में चल रहा है। ऐसे में कीचड़ में निकलना पड़ रहा है। इस मार्ग से श्मशान स्थल जाने के साथ ही ग्रामीण खेतों को भी जाते हैं। लोग खराब रास्ते को लेकर परेशान हैं।

हरीश कुमार

chat bot
आपका साथी