देश को मजबूत, अमन पसंद बनाए रखें : वरुण

भाजपा के राष्ट्रीय नेता व सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि लाखों वीरों की कुर्बानियों से इस देश को आजादी मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:21 AM (IST)
देश को मजबूत, अमन पसंद बनाए रखें : वरुण
देश को मजबूत, अमन पसंद बनाए रखें : वरुण

जेएनएन, पीलीभीत : भाजपा के राष्ट्रीय नेता व सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि लाखों वीरों की कुर्बानियों से इस देश को आजादी मिली है। इसको बनाए रखने के लिए ही हम सब वोट करते हैं। यही भावना इस देश का झंडा ऊंचा उठाए रखती है।

संसदीय क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे के प्रथम दिन शुक्रवार को भाजपा सांसद ने मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रूरा रामनगर, फुलहर, मंडरिया, बिथरा, खजुआ दीन नगर, हरकृष्णापुर, महो़फ, चौड़ाखेड़ा,पंडरी, संडा, मरौरी, सैजनिया, जोनापुरी, ललपुरिया साहब सिंह, अलीगंज, गुर्ज, खाई खेड़ा, घेरा, महुआ,बिलगवा, मोमिनगंज आदि गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा सांसद ने कहा कि पीलीभीत से उनके रिश्ते चुनाव तक नहीं बल्कि आजीवन हैं। उन्हें जो •िाम्मेदारी जनता दी है,वह अपना धर्म समझकर निभाने का काम कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि लोगों का बोझ हल्का करें और उनकी नींव म•ाबूत करें। वरुण गांधी ने ग्राम पंडरी में पानी की टंकी का शिलान्यास और ग्राम महुआ में सड़क का लोकार्पण किया। जनसभाओं के बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इससे पहले सुबह नौ बजे सांसद के •िाले की सीमा में प्रवेश करने पर खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसभाओं में बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, भाजपा नेता स्वामी प्रवक्तानंद, महामंत्री संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी, जगदीश लोधी, जसवंत लोधी, अखिलेश शर्मा, विश्वजीत डे, मिथुन डे, रेखा परिहार, दीपक पांडेय, सूरज शुक्ला,बंटी गुप्ता, प्रेमपाल मौर्य, सोनू बाल्मीकि, मंगली प्रसाद आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी