बार्डर पर दोनों देशों के जवानों ने की संयुक्त गश्त

इंडो नेपाल बॉर्डर पर भारतीय सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने गस्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 12:28 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 12:28 AM (IST)
बार्डर पर दोनों देशों के जवानों ने की संयुक्त गश्त
बार्डर पर दोनों देशों के जवानों ने की संयुक्त गश्त

पूरनपुर (पीलीभीत) : इंडो नेपाल बॉर्डर पर भारतीय सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सीमा पर संयुक्त रूप से सुरक्षा एवं नेपाल एपीएफ के यात्री सहायता कक्ष के बैनर तले दोनों देशों के नागरिकों के संबंध में चर्चा करते हुए गश्त की।

इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 49वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की पीओपी चौकी कमलापुरी के कंपनी कमांडर मुकुल कुमार और नेपाल बिलोरी की एपीएफ के कंपनी कमांडर माधव जोशी के नेतृत्व में दोनों देशों के जवानों ने भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 208 व 209 के मध्य संयुक्त रूप से सुरक्षा के ²ष्टिकोण से गश्त की। नेपाल एपीएफ के यात्री सहायता कक्ष हेल्प डेस्क के बैनर तले दोनों देशों के नागरिक के सहायतार्थ विषय पर चर्चा भी हुई। संयुक्त रूप से गश्त के दौरान सीमा पर संदिग्ध लोगों की पहचान करना, मानव एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकना, सीमा पर शांति बनाए रखने तथा भारत नेपाल सीमा के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द बनाने आदि विषयों पर भी ग्रामीणों को अवगत कराया। सीमा पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही के संबंध में भारतीय सशस्त्र सीमा बल या नेपाल सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों को सूचना देने के लिए भी अपील की गई है।

chat bot
आपका साथी