चिकित्सकों की कमी से अस्पताल की व्यवस्था चरमराई

सरकारी चिकित्सालय चिकित्सकों के अभाव में स्वयं बीमार होकर रह गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 11:01 PM (IST)
चिकित्सकों की कमी से अस्पताल की व्यवस्था चरमराई
चिकित्सकों की कमी से अस्पताल की व्यवस्था चरमराई

दियोरिया (पीलीभीत): सरकारी चिकित्सालय चिकित्सकों के अभाव में स्वयं बीमार होकर रह गया है। यहां की सारी व्यवस्था चरमरा गई है।

गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत पिछले कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति न हो पाने के कारण अस्पताल में मरीजों का उपचार सही तरीके से नहीं हो पा रहा है जो भी चिकित्सक अस्पताल में नियुक्ति किए जाते हैं, वह गांव होने के कारण वह यहां रुकने की जहमत नहीं उठाते हैं। फार्मासिस्ट व वार्ड ब्याय के सहारे ही अस्पताल की व्यवस्था कई वर्षों से चल रही है। पिछले माह चिकित्सालय के फार्मासिस्ट को फालिस का अटैक होने के बाद वार्ड ब्याय मरीजों को देखकर दवा दे रहा है। संविदा पर नियुक्ति चिकित्सक डॉ अनुपम अग्रवाल कई दिनों से हड़ताल पर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह चिकित्सालय में कभी कभार आते हैं। उन्हें उपचार कराने को बीसलपुर व बिलसंडा के सरकारी चिकित्सालयों में जाना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा अग्रवाल से ग्रामीण कई बार चिकित्सालय की बदहाली की शिकायत कर चुके हैं। विधायक रामसरन वर्मा से भी ग्रामीणों ने चिकित्सालय में स्थाई चिकित्सक नियुक्ति का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी