धान के खेत में बोरे में बद मिला युवती का शव

धान के खेत में युवती का शव बोरे में बंद मिला। ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लाश सड़ चुकी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 05:41 PM (IST)
धान के खेत में बोरे में बद मिला युवती का शव
धान के खेत में बोरे में बद मिला युवती का शव

- खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

- कई दिन पुराना लग रहा शव, हत्या कर फेंके जाने की लग रही आशंका

- आठ नवंबर को पुवायां में बोरे में मिला था युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

संवाद सहयोगी, बंडा : धान के खेत में युवती का शव बोरे में बंद मिला। ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लाश सड़ चुकी थी। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत हुए काफी दिन हो चुके हैं।

क्षेत्र के गहलुइयां गांव निवासी धर्म सिंह रविवार सुबह करीब सात बजे खेत पर धान की फसल देखने गए थे। बदबू आने पर उन्होंने ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया। खेत में एक बोरा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बोरा खुलवाकर देखा तो उसमे युवती का शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों व आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई।

गले में मिले चोट के निशान

कई दिन पुराना होने की वजह से शव सड़ने लगा था। गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

लोवर-टीशर्ट पहने थी युवती

युवती लोवर व टीशर्ट पहने थी। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष लग रही है। शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के गांवों में सूचना भिजवा दी है।

नहीं पहुंची महिला कांस्टेबल

युवती का शव मिलने पर महिला पुलिसकर्मी का मौके पर मौजूद होना जरूरी होता है, लेकिन बंडा पुलिस ने महिला सिपाही को बुलाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस के इस रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी भी है।

दो दिन पहले युवक का मिला था शव

आठ नवंबर को पुवायां थाना क्षेत्र के बिलसड़ी खुर्द गांव में एक अज्ञात युवक का बोरे में बंद शव खेत पर पड़ा मिला था। दो दिन बाद युवती का शव बोरे में बंद मिलना एक ही घटना की कड़ी माना जा रहा है। युवक के शरीर पर भी चोट के निशान थे। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बाहर से शव डालने की चर्चाएं

पुवायां व बंडा दोनों मामलों में शवों को कहीं दूसरे जनपद या प्रदेश से लाकर यहां फेंके जाने की चर्चा है।

वर्जन:

शव के शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला कांस्टेबल को लिखा-पढ़ी में मौके पर भेजा गया था। मामले की पड़ताल कराई जाएगी।

राजेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी