शारदा में बढ़ा पानी, बर्बाद हो रहीं फसलें

पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारा क्षेत्र में नाव के जरिए लोग आवागमन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 08:46 AM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 08:46 AM (IST)
शारदा में बढ़ा पानी, बर्बाद हो रहीं फसलें
शारदा में बढ़ा पानी, बर्बाद हो रहीं फसलें

पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारा क्षेत्र में नाव के जरिए लोग आ जा रहे हैं। कई गांव व संपर्क मार्ग भी पानी से घिरे हुए हैं। फसलें भी पानी में डूबी हुइ्रं हैं। इसके चलते किसान परेशान हैं। रमनगरा क्षेत्र में नदी की धार आबादी की ओर होने से लोगों में दहशत है। हालांकि कटान कुछ कम हुआ है। बचाव कार्य भी बंद होकर रह गए हैं।

बनबसा बैराज से शारदा नदी में शनिवार को 1.22 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी में तूफान आ गया है और शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कटान प्रभावित गांव राणाप्रतापनगर के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है और गांव के बाहर बने रपटा पुल पर 3 से 4 फुट बाढ़ के पानी का तेज बहाव होने से आवागमन एक बार फिर बंद हो गया है। इसके अलावा राणाप्रतापनगर से नेहरू संपर्क मार्ग पर भी बाढ़ का पानी बहने से आवागमन बंद हो गया है। रविवार को भी रपटा पुल से पानी कम नहीं हो सका था जिस कारण लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ खंड द्वारा बनाए गए कटर और ठोकरें भी शारदा में डूब जा रही हैं और इधर कई दिनों से बाढ़ बचाव कार्य और फ्लड फाइ¨टग का कार्य बंद चल रहा है। पानी अधिक दिनों तक ठहर जाने से गन्ना, धान व मक्का आदि की फसलें नष्ट हो रही हैं। फसलें नष्ट होती देख किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरें पड़ गई है।

रमनगरा : शारदा नदी द्वारा लगातार कटान करने के बाद रमनगरा गांव में भूकटान में कमी आई है तथा बाढ़ खंड द्वारा लगातार बचाव कार्यों को कर रहे हैं। ताकि भूकटान से बचाया जा सके। शारदा नदी भू कटान करते हुए कर्जा ¨सह, कश्मीर ¨सह, चरण कौर के मकान के समीप पहुंच गया था। जिसे देख कर गांव वालों में दहशत फैल गई। लेकिन इस समय रमनगरा गांव में विभाग द्वारा बचाव कार्य को बड़े जोर शोर से कर रहे हैं ताकि तबाही होने से बचाया जा सके। कटान स्थल पर विभाग द्वारा केरेट तथा बांस से बनाए गए कैरेट में सीमेंट के कट्टे में रेता भरकर बचाव कार्यों को कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी