धान की तौल धीमी होने से किसानों ने किया प्रदर्शन

बीसलपुर मंडी समिति परिसर में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान कछुआ गति से तौला जा रहा है। कई दिन तक तौल का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने क्रय केंद्रों के सामने एकत्र होकर तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 12:23 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:23 AM (IST)
धान की तौल धीमी होने से  किसानों ने किया प्रदर्शन
धान की तौल धीमी होने से किसानों ने किया प्रदर्शन

पीलीभीत,जेएनएन : बीसलपुर मंडी समिति परिसर में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान कछुआ गति से तौला जा रहा है। कई दिन तक तौल का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने क्रय केंद्रों के सामने एकत्र होकर तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया।

किसानों के धान क्रय करने के लिए स्थानीय मंडी परिसर में 1 अक्टूबर से धान क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हुआ था जिसके पश्चात मंडी परिसर में मार्केटिग विभाग के दो केंद्र, एसएससी का एक, मंडी समिति का एक समेत सात क्रय केंद्रों की स्थापना किए जाने के बाद भी क्षेत्रीय किसान की ओर से मंडी में लाया जाने वाला धान तुरंत न तौलने के कारण वह एक-एक सप्ताह मंडी में पड़ा रहता है जिसके कारण कृषक आक्रोशित हो उठे और उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से अपनी पीड़ा बताते हुए तुरंत धान क्रय करने के लिए कहा तो मंडी समिति के धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने उनके धान को तुरंत तौलने से इन्कार कर दिया जिसके पश्चात किसानों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने धान क्रय केंद्रों के सामने एकत्र होकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धान को तौलने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में जहीरूद्दीन, बलविदर सिंह, मुहम्मद आरिफ, सूरजपाल ,नरेंद्र पाल, वाहिद, रामदीन,लतीफ अहमद, अली हसन, अफरोज, रणवीर व श्याम कुमार आदि किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी