स्वच्छता के होर्डिग तले गंदगी की हकीकत

पीलीभीत शहर को साफ-सुथरा और खूबसूरत बनाने के लिए नगर पालिका तमाम काम कराने का दावा कर रही है,लेकिन हकीकत में कुछ और ही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 10:35 PM (IST)
स्वच्छता के होर्डिग तले गंदगी की हकीकत
स्वच्छता के होर्डिग तले गंदगी की हकीकत

पीलीभीत : शहर को साफ-सुथरा और खूबसूरत बनाने के लिए नगर पालिका तमाम काम कराने का दावा करता है। अपने दावों का प्रचार और आमजन को जागरूक करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर शहर भर में होर्डिग भी लगवाए। सड़कों के किनारे, होर्डिग के नीचे ही दोपहर तक पड़े रहने वाले कूड़े के ढेर इन दावों की पोल खोल रहे हैं।

कूड़ा डालने के बनवाए थे 26 प्वाइंट

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अभियान के तहत पालिका परिषद ने शहर में कूड़ा डालने के 26 से अधिक प्वाइंट बनाए हैं। यहां पर मुहल्लों का कूड़ा लाकर डाला जाता है। पालिका के वाहन इन स्थानों पर एकत्र कूड़ा निस्तारण के लिए शहर से बाहर ले जाते हैं।

दोपहर तक गंदगी, बिगड़ता है यातायात संचालन

पालिका के कागजों में कूड़ा उठान का समय सुबह नौ से दस बजे तक है। फिर भी प्रमुख चौराहे और सड़कों के किनारे दोपहर तक कूड़ा पसरा रहता है। दोपहर में कूड़ा उठान के लिए वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात संचालन बिगड़ता है। तस्वीर-1 : यशवंतरी देवी मंदिर के सामने

समय : 12:00 बजे

फोटो 05 पीआइएलपी 5

आवास विकास कॉलोनी को जाने वाली रोड पर यशवंतरी देवी चौराहा के आगे पुलिया के पास दोपहर तक कूड़ा पड़ा था। ढेर के आगे ही आग लगाने से धुआं उठने से आने-जाने वालों को परेशानी होती रही। तस्वीर-2 : गौहनिया चौराहा

समय : 12:10 बजे

फोटो 05 पीआइएलपी 6

गौहनिया चौराहा से सुनगढ़ी को जाने वाली गांधी स्टेडियम रोड पर पेट्रोल पंप के पास दोपहर तक कूड़ा उठान होता है। शनिवार को भी यही स्थिति थी, जबकि नजदीक के अस्पताल तक का कचना इसमें डाला जाता है। तस्वीर-2 : सुनगढ़ी थाना के पास

समय : 12:15 बजे

फोटो 05 पीआइएलपी 7

गांधी स्टेडियम रोड पर सुनगढ़ी थाना रोड सुबह से ही व्यस्त हो जाती है। फिर भी कूड़ा उठान दोपहर बाद तक नहीं हुआ था। ढेर के आसपास जानवर विचरण करने और कचरे की दुर्गध से राहगीरों को परेशानी होती है। फैक्ट फाइल

27 : वार्ड हैं नगर पालिका में

80 : मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है प्रतिदिन

26 : कूड़ा उठान स्थल जिम्मेदार बोले

रोजाना सुबह आठ बजे से सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाता है। शहर के अंदरूनी इलाकों को पहले लिया जाता है। कूड़ा स्थलों का शेड्यूल निर्धारित है। इसी अनुरूप उठान कराके चूने का छिड़काव भी किया जाता है।

-आबिद अली, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर पालिका परिषद।

chat bot
आपका साथी