जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर याद किया गया। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावपूर्ण स्मरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:09 AM (IST)
जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन
जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

जेएनएन, पीलीभीत: जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर याद किया गया। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावपूर्ण स्मरण किया।

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महामंत्री लेखराज भारती, नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, सभासद भीम सिंह चौहान, हेमराज दिवाकर आदि शामिल रहे।

गजरौला में बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जो एक देश, एक विधान का सिद्धांत दिया था, उसे मोदी सरकार ने साकार करके दिखाया है।

पूरनपुर में मनाई गई पंडित श्यामा प्रसाद की जयंती

संवाद सहयोगी, पूरनपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कई जगह मनाई गई। पूर्व मंत्री और विधायक ने पौधारोपण कर लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया।

सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव कुर्रैया खुर्द कलां में पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही पौधारोपण कर ईश्वर से प्रार्थना की कि भारत में समय समय पर ऐसे और लाल हों, जो भारत मां की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर अपने प्राणों की बाजी भी लगा सके। मंडल महामंत्री अचलेंद्र मिश्र अचल, शोभित शुक्ला, हरीश शुक्ला, अधिवक्ता देवकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। विधायक ने स्कूल में पौधारोपण किया। यहां आशीष शुक्ला, मनोज पासवान, सांसद प्रतिनिधि राजू आचार्य, सियाराम, बालकराम आदि मौजूद रहे। फत्तेपुर खुर्द, महुआ गुंदे, महादेव माती, सोंधा, कजरी निरंजनपुर, दौलतपुर, पजावा, बागर आदि बूथों पर रहकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित, अचल मिश्रा, नवीन सिंह, परगट सिंह, रामराखन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी