दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। छह माह के बच्चे को भी छीनने का आरोप लगाया है। तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 10:19 PM (IST)
दहेज के लिए महिला को  पीटकर घर से निकाला
दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला

जेएनएन, पूरनपुर (पीलीभीत) : दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। छह माह के बच्चे को भी छीनने का आरोप लगाया है। तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

थाना जहानाबाद के गांव महताबनगर निवासी मुन्ना लाल ने बेटी ऊषा का विवाह पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी इन्द्रपाल के साथ की है। शादी में हैसियत के तहत काफी दान दहेज दिया। कुछ दिन सब ठीक ठाक चलता रहा। ससुरालियों ने दहेज और लाने की बात कही तो मना कर दिया। इसी बात को लेकर ससुरालियों ने उसे आएदिन प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। छह माह के नवजात बच्चे को छीन लिया। बिना दहेज घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी