पूरनपुर में डीजल और पेट्रोल की किल्लत

संस पूरनपुर (पीलीभीत) नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से डीजल और पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 06:16 PM (IST)
पूरनपुर में डीजल और पेट्रोल की किल्लत
पूरनपुर में डीजल और पेट्रोल की किल्लत

संस, पूरनपुर (पीलीभीत): नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से डीजल और पेट्रोल की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को कई पेट्रोल पंप ईंधन नहीं होने से सुबह से ही बंद हो गए। किसान सिचाई के लिए पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाते रहे,लेकिन उन्हें डीजल, पेट्रोल नहीं मिल सका। इसके चलते उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पूरनपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। खेत सूख गए हैं। धान की पौध मुरझा गई है। ऐसे में डीजल की खपत काफी बढ़ गई है। जिन किसानों ने चायनीज धान की रोपाई की थी उन्हें भी डीजल की बेहद जरूरत पड़ रही है। पिछले दो दिनों से यहां डीजल को लेकर बेहद किल्लत बनी हुई है। बताया जा रहा है कि डिपो पर तो स्टाक है लेकिन वहां से लाने में दिक्कत हो रही है। शनिवार, रविवार और सोमवार को टैंकरों डिपो तक नहीं पहुंच पाते। अगर पहुंचते भी हैं तो प्रशासनिक अधिकारी उन्हें रास्ते में ही कई जगह रोक देते हैं। खपत ज्यादा होने से पेट्रोल पंपों एक या दूसरे दिन ही खाली हो जाते हैं। मंगलवार को घुंघचाई और पूरनपुर में कुछ पंप डीजल, पेट्रोल न होने से सुबह से ही बंद हो गए। अन्य पेट्रोलपंपों पर भी डीजल खत्म हो गया। किसान पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाते रहे लेकिन उन्हें तेल नहीं मिल सका। धान के खेत सूख रहे हैं। फोटो 30 पीएनपीआर 4

पिछले कई दिनों से बारिश न होने से धान में किसान पानी लगा रहे हैं। डीजल न मिल पाने से सिचाई नहीं हो पा रही है जिससे फसल खराब होने की आशंका है। इस तरह अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

रामरतन पासवान फोटो 30 पीएनपीआर 5

धान के पौधों को शुरूआती समय में पानी की बेहद आवश्यकता होती है। अगर पानी दो या फिर तीन दिन तक लेट हो जाए तो फसल पर काफी प्रभाव पड़ता है। किसान तेल न मिलने से बेहद परेशान हैं।

सुखविदर सिंह फोटो 30 पीएनपीआर 6

किसानों की दिक्कतों को देखते हुए आला अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। अगर डिपो से तेल लाने में व्यवधान उत्पन्न आ रहा है तो इसका प्रभावी तरीके से निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए।

राजेंद्रपाल

फोटो 30 पीएनपीआर 7

गांव के पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने पर पूरनपुर या फिर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। वहां भी तेल न मिलने से वाहनों का बचा हुआ तेल भी खत्म हो जा रहा है। व्यवस्था सुधारी जाए।

संतराम यादव फैक्ट फाइल

-पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में करीब 25 पेट्रोलपंप हैं।

-पेट्रोल पंपों पर तेल लाने के लिए 15 वाहन संचालित हैं।

-तहसील क्षेत्र में एक से सवा लाख लीटर के बीच खपत है। तीन दिन ज्यादा रहती है समस्या

सावन माह में तीन दिन ज्यादा समस्या रहती है। बताया जा रहा है कि बरेली, शाहजहांपुर हाईवे से कांवड़ यात्रा निकलती है। प्रशासन बड़े वाहनों को रोककर प्रवेश नहीं देते। वाहनों को अन्य रास्तों से होकर ले जाना पड़ता है और उन्हीं रास्तों से लाना पड़ता है। इससे समय रहते वाहन पेट्रोल पंपों पर नहीं पहुंच पाते। डिपो तक टैंकर लाने और ले जाने में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। टैंकरों को जगह जगह हाईवे पर रोक देने से वह डिपो तक नहीं पहुंच पाते। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं आ पा रहा है। शनिवार, रविवार और सोमवार को बेहद समस्या बनी रहती है। वाहनों को अन्य रास्तों से लाने पर समय लग रहा है।

-श्रीकांत सिंह,अध्यक्ष पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी