मगरमच्छ ने भाइयों पर हमला कर किया घायल

दो सगे भाइयों पर मगरमच्छ ने हमला कर जख्मी कर दिया है। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 11:57 PM (IST)
मगरमच्छ ने भाइयों पर हमला कर किया घायल
मगरमच्छ ने भाइयों पर हमला कर किया घायल

पूरनपुर (पीलीभीत) : दो सगे भाइयों पर मगरमच्छ ने हमला कर जख्मी कर दिया है। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

उत्तर वन प्रभाग लखीमपुर खीरी के वन रेंज संपूर्णानगर और हजारा थाना क्षेत्र के गांव कुठिया गुंदिया निवासी ग्रामीण मुन्नी लाल के पुत्र सरवन (23)व रोहित (21) देर शाम गांव के किनारे सुतिया नाला में मछली पकड़ने गये थे। सुतिया नाला के किनारे पानी में उतरने पर विशालकाय मगरमच्छ ने दोनो पर हमला कर दिया। एक को अपनी गिरफ्त मे लेते हुए जख्मी कर दिया। दूसरे भाई ने मगरमच्छ पर डंडे से प्रहार कर बमुश्किल बचाया। शोर शराबा होने पर अन्य कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों उठाकर घर ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गाय। संपूर्णानगर वन रेंज के वन दारोगा ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित परिजनों से मिलकर विभाग की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा मौरनिया गांधीनगर मजदूर बस्ती के लालचंद निषाद एवं आजादनगर निवासी रेनू श्रीवास्तव सहित तीन बालिकाओं पर राहुल नगर नौका घाट मार्ग पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।

chat bot
आपका साथी