Pilibhit Weather: तराई में सर्दी का प्रकोप, कोहरे से विजिबिलिटी हुई जीरो; ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Pilibhit Weatherतराई के जिले में लगातार दो दिन बादल उमड़ते रहे। अब बादल तो छंट जाएंगे लेकिन कोहरा और शीतलहर से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलेगी मौसम विभाग की मानें तो तराई में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे से लोगों को यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों के पहिये थम गए हैं।

By Manoj Mishra Edited By: Swati Singh Publish:Tue, 09 Jan 2024 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jan 2024 03:08 PM (IST)
Pilibhit Weather: तराई में सर्दी का प्रकोप, कोहरे से विजिबिलिटी हुई जीरो; ऐसा रहेगा मौसम का हाल
तराई में सर्दी का प्रकोप, कोहरे से विजिबिलिटी हुई जीरो

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। तराई के जिले में लगातार दो दिन बादल उमड़ते रहे। अब बादल तो छंट जाएंगे, लेकिन कोहरा और शीतलहर से फिलहाल एक सप्ताह तक कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मंगलवार को सुबह वातावरण में कोहरा छाया रहने के साथ ही आसमान बादलों से घिरा रहा।

कोहरा सोमवार को देर शाम से ही आने लगा था। साथ ही बर्फ जैसी ठंडी हवा भी चली। इससे शीतलहर बढ़ गई। सुबह भी जिले के विभिन्न मार्गों पर घना कोहरा रहा। इस कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। शहर में आबादी के बीच तो कोहरा का प्रभाव अधिक नहीं रहा लेकिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर अधिकता की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतें आईं।

बादल छंटे, कोहरे का प्रकोप रहा जारी

सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोहरा तो छंट गया, लेकिन आसमान पर बादल छाए रहे। इस कारण धूप नहीं खिली। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्यदेव चमके लेकिन फिर बादलों की ओट ले ली।

जारी रहेगी शीतलहर

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में अब बादल छंट जाएंगे, लेकिन कोहरा अभी लगातार आता रहेगा।

डा. ढाका के अनुसार फिलहाल 15 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप न खिलने पर अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 

UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, वाराणसी में शुरू हुई बारिश; इन जिलों में भी बरसेंगे बदरा

chat bot
आपका साथी