गन्ना पर्ची निर्गमन के लिए मॉकड्रिल

गन्ना समिति में पर्ची निर्गमन का मॉक ड्रिल जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्श्र के निर्देशन में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 11:43 PM (IST)
गन्ना पर्ची निर्गमन के लिए मॉकड्रिल
गन्ना पर्ची निर्गमन के लिए मॉकड्रिल

पूरनपुर (पीलीभीत) : गन्ना समिति में पर्ची निर्गमन का मॉक ड्रिल जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र की उपस्थिति में किया गया। अधिकाश चीनी मिलों में गन्ने की पेराई को चल रही तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि गन्ना आयुक्त के निर्देश के क्रम में आज पर्ची निर्गमन का मॉक ड्रिल किया गया। सब ठीक रहा। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि पूरनपुर समिति में पर्ची निर्गमन के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरनपुर समिति से पूरनपुर चीनी मिल के अतिरिक्त मकसुदापुर, बरखेड़ा ,पलिया ,गुलरिया व एलएच चीनी मिल पीलीभीत भी गन्ना क्रय करती है। मकसूदापुर ,पलिया,बरखेड़ा व पीलीभीत का इंडेंट संभवत: 3 या 4 तारीख में प्राप्त हो जाएंगे। ये चीनी मिलें 10-11 नवंबर में चलेंगी। गुलरिया व पूरनपुर चीनी मिल 14 नवंबर के आसपास चलने की संभावना है। समिति में कृषकों की सुविधा के लिए एक पूछताछ केंद्र भी स्थापित किया गया है, जिसमें सत्र के दौरान किसान अपने सट्टे आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर समिति सचिव टीएन त्रिपाठी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी