आज काम पर लौटेंगे बीएसएनएल कर्मचारी

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों व अधिकारियों ने तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:15 PM (IST)
आज काम पर लौटेंगे बीएसएनएल कर्मचारी
आज काम पर लौटेंगे बीएसएनएल कर्मचारी

पीलीभीत : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों व अधिकारियों ने तीसरे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। गुरुवार को सभी कर्मचारी, अधिकारी काम पर लौटेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिन तक हड़ताल रखी गई।

बुधवार को पूर्वाह्न एलएच शुगर फैक्ट्री रोड पर स्थित पुराने टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में हड़ताली कर्मचारी व अधिकारी एकत्र हुए। उन्होंने अपन तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में कुछ देर तक नारेबाजी की। बाद में वहीं पर धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में कर्मियों ने कहा कि सभी यूनियन के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर यह तीन दिन की हड़ताल की गई थी। इस दौरान विभाग के दफ्तरों में कोई कामकाज नहीं हुआ। तीन दिन की अवधि आज समाप्त हो रही है। ऐसे में गुरुवार से सभी कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल समाप्त करके अपने अपने काम पर लौट जाएंगे। धरना देने वालों में कपिल कुमार सक्सेना, एके गुप्ता, ज्ञानेंद्र ¨सह, अर¨वद कुमार, शिवचरन लाल, राहुल पाल, आलोक कुमार राठौर, इंद्रपाल गंगवार, रवि कुमार, गोपाल ¨सह, जितेंद्र गंगवार, मोहम्मद मुकीम, अमित कुमार, संजय जौहरी, आरके मिश्र, वीरेंद्र कुमार, भूपराम आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी