पदयात्रा निकाल स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी संकल्प पदयात्रा निकालकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:56 PM (IST)
पदयात्रा निकाल स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
पदयात्रा निकाल स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

संवाद सूत्र, गजरौला (पीलीभीत) : क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी संकल्प पदयात्रा निकालकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से गांव के लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति संदेश दिया। लोगों को संदेश दिया कि दीपावली पर लोग मिट्टी के दीपों का प्रयोग करें और चाइनीज झालर न लगाएं, प्लास्टिक पन्नी का न प्रयोग करें। गांधी संकल्प पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने पिपरिया भजा, सुहास, पड़री, बकैनिया आदि गांवों में भ्रमण किया। पदयात्रा में श्याम विहारी भोजवाल, नमन प्रताप राजपूत, विधानसभा सह संयोजक मिथुन रॉय, सुनील गुप्ता, अजीज मियां, प्रवीण शर्मा, सुखलाल कश्यप, सतपाल, सुरेश कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी