यातायात व्यवस्था सुधारने को पुलिस ने बनाई रणनीति

त्योहारी सीजन में बाजार में लगातार बढ़ रही भीड़ की वजह से अनेक स्थानों पर जाम लगने की खबरें दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा शहर के दोनों थानों के प्रभारी निरीक्षकों सीओ सिटी के साथ बैठक कर त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दिशा निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 05:26 PM (IST)
यातायात व्यवस्था सुधारने को पुलिस ने बनाई रणनीति
यातायात व्यवस्था सुधारने को पुलिस ने बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : त्योहारी सीजन में बाजार में लगातार बढ़ रही भीड़ की वजह से अनेक स्थानों पर जाम लगने की खबरें दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा शहर के दोनों थानों के प्रभारी निरीक्षकों, सीओ सिटी के साथ बैठक कर त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। तय किया गया कि धनतेरस से दिवाली तक स्टेशन रोड पर गैस चौराहा पर ही वाहनों को रोक दिया जाए। खरीदारी करने वाले लोगों को बाजार में पैदल ही जाने दिया जाए। ई-रिक्शा पर भी सख्ती से रोका जाए।

मुख्य बाजार में पहुंचने का रास्ता गैस चौराहा से ही होकर जाता है। स्टेशन रोड पर गैस चौराहा पर पहले से ही बैरियर लगा दिया गया है लेकिन होमगार्ड के जवान वाहन अंदर जाने से रोक नहीं पाते। इसी वजह से बाजार में विभिन्न स्थानों पर जाम लग जाता है। इस तरह की खबरें दैनिक जागरण में कई दिनों से प्रकाशित हो रही हैं। इन खबरों का अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने संज्ञान लिया। मंगलवार को उन्होंने अपने कार्यालय में सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, सुनगढ़ी के थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार सिंह, सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, टीएसआइ सत्यवीर सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी, शैली अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी नेताओं के साथ बैठक कर त्योहारों पर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने पर विचार विमर्श किया। बैठक में तय किया गया कि धनतेरस से दिवाली तक मुख्य बाजार में जाने वालों के वाहन गैस चौराहा पर ही रोक दिए जाएं। वहां से लोग बाजार में खरीदारी के लिए पैदल जाएंगे। स्कूटी, मोटरसाइकिलों के साथ ही ई-रिक्शा तथा अन्य वाहनों को भी वहीं पर को दिया जाएगा। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के एएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी