लॉकडाउन उल्लंघन में 25 लोगों पर मुकदमा

पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में नगर और गांव सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद भी लोग धारा 144 के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 11:11 PM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन में 25 लोगों पर मुकदमा
लॉकडाउन उल्लंघन में 25 लोगों पर मुकदमा

जेएनएन, पूरनपुर (पीलीभीत) : पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में नगर और गांव सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद भी लोग धारा 144 के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे हैं।

नगर के मुहल्ला रजागंज, बमनपुरी और कायस्थान में शफीक अहमद, साजिद, मोहम्मद इरफान, अकबर, नरेन्द्र कुमार, आकाश, रामसेवक, धर्मेंद्र अलग अलग स्थानों पर खड़े होकर धारा 144 लागू होने के बाद भी उल्लघंन कर रहे थे। दारोगा विजय कुमार द्विवेदी ने उन्हें घर जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। पकड़ने के प्रयास पर भाग गए। उन्होंने सभी आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार ने गांव धर्मापुर के आकाश, प्रवीन, रामचंद्र, कृष्ण कुमार, राजेश, अनुज, मुन्नालाल, राजेन्द्र, रामनिवास, राम, रामू, नरेन्द्र, प्रमोद, महेश और पंकज भी लाकडाउन का उल्लंघन कर एक स्थान पर शोर शराबा कर रहे थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक की तरफ से सभी आरोपितों के खिलाफ महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी