पूरनपुर में पहुंचे 230 प्रवासी मजदूर, सभी होम क्वारंटाइन

देश के अन्य प्रांतों से प्रवासी मजदूरों का लगातार आने का क्रम जारी है। सोमवार को पूरनपुर 230 लोग पहुंचे जिसमें 195 लोग प्रवासी हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिग कर होम क्वारंटाइन कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 10:16 PM (IST)
पूरनपुर में पहुंचे 230 प्रवासी मजदूर, सभी होम क्वारंटाइन
पूरनपुर में पहुंचे 230 प्रवासी मजदूर, सभी होम क्वारंटाइन

जेएनएन पूरनपुर (पीलीभीत) : देश के अन्य प्रांतों से प्रवासी मजदूरों का लगातार आने का क्रम जारी है। सोमवार को पूरनपुर 230 लोग पहुंचे जिसमें 195 लोग प्रवासी हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिग कर होम क्वारंटाइन कराया गया है।

तहसील क्षेत्र के गांव भगवंतापुर, गजरौला, अहमदनगर और ढका से छह लोग आंध्रप्रदेश से गांव कढ़ैया, रूरिया सलेमपुर, नगर के मुहल्ला बमनपुरी से तीन लोग बंगलौर, बिहार से गांव हरीपुर का एक, दिल्ली से करीमगंज, साहूकारा, कायस्थान, सेहरामऊ, मुझा, डूडा, रूरिया सलेमपुर, शेरपुर से 40 लोग, गोवा से रजागंज का एक, गुजरात से गांव तुलसीपुर, परसादपुर, सिमरिया, करीमगंज के 11, हरियाणा गजरौला जप्ती, डूडा कालोनी, हबीबगंज, रम्पुरा, सबलपुर, जनकापुर, सिमरिया के 30, हिमांचल प्रदेश के सिमरिया से सात, मध्यप्रदेश से गांव दिलावरपुर और चकपुर के दो, महाराष्ट्र से रसूलापुर, शेरपुर, लुकटिहाई, पुन्नापुर के छह, नोयडा से गांव चंदिया हजारा के 19 और पंजाब से गांव सिकरहना, लुकटिहाई, इंद्रानगर, फैजुल्लागंज, बिलहरी, कायस्थान, अहमदनगर के 14 लोग पूरनपुर पहुंचे। सभी की थर्मल स्क्रीनिग कर 21 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन कराया गया है।

chat bot
आपका साथी