डोरीलाल ने कबूला पत्नी की हत्या का जुर्म

पीलीभीत : दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने की रहस्मय बनी गुत्थी सुलझती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 10:00 PM (IST)
डोरीलाल ने कबूला पत्नी की हत्या का जुर्म
डोरीलाल ने कबूला पत्नी की हत्या का जुर्म

पीलीभीत : दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने की रहस्मय बनी गुत्थी सुलझती जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए हरिद्वार गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। हिरासत में लिए गए मृतका के पति ने पत्नी की हत्या कर शव गांव में ही दबाने की बात पुलिस को बताई है। 15 अप्रैल को दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनियां निवासी हरप्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन वर्ष पूर्व बेटी पुष्पा देवी का विवाह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा निवासी डोरीलाल के साथ किया था। विवाह में बाइक व अन्य दान दहेज दिया, परंतु दहेज से पुत्री के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी को मायके से और दहेज लाने के लिए शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे। बेटी ने पुत्री का जन्म दिया। वर्तमान में भी बेटी गर्भवती थी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने महिला को हरिद्वार में ले जाकर शव को नदी में बहा देने के जुर्म का इकबाल किया था। पुलिस मामले की पुष्टि करने हरिद्वार पहुंची परंतु कोई भी सफलता हाथ न लगने पर आरोपी के साथ लौट आई।

chat bot
आपका साथी