यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर रविवार रात हुए हाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 06:46 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर रविवार रात हुए हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है। तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को कुचल दिया। आरोपित चालक मौके से कार लेकर भाग गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है।

नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी जितेंद्र कुमार रविवार को निजी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी रेखा के साथ ग्रेटर नोएडा आए थे। देर रात वापस दिल्ली लौटते समय यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार कार ने जितेंद्र व उनकी पत्नी को कुचल दिया। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। उसके सिर पर शरीर के कई अन्य हिस्से में चोट लगी है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी