दहेज में फॉ‌र्च्यूनर नहीं देने पर महिला की हत्या, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहियापुर गांव में महिला की दह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 07:45 PM (IST)
दहेज में फॉ‌र्च्यूनर नहीं देने पर महिला की हत्या, मुकदमा दर्ज
दहेज में फॉ‌र्च्यूनर नहीं देने पर महिला की हत्या, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहियापुर गांव में महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज में फॉ‌र्च्यूनर नहीं देने पर महिला को जबरन फांसी लगा दी गई। पीड़ित पक्ष ने मामले में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़ित रविद्र भाटी ने बताया कि वह नोएडा के नया गांव में परिवार के साथ रहते है। उनकी बेटी कोमल की शादी 2015 में मोहियापुर गांव के रहने वाले सोनू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दो वर्ष पूर्व भी आरोपितों ने कोमल को जहर पिला दिया था। उपचार के दौरान महिला की जान बची थी। बीते दिनों आरोपितों ने दहेज में फॉ‌र्च्यूनर की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 29 सितंबर को कोमल की हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। आरोपित घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। मामले में पति सोनू, ससुर लीलू, सास कृष्ण व जेठ जीते के खिलाफ दहेज हत्या अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

-----------------------

दहेज हत्या अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

वृंदा शुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा

chat bot
आपका साथी