ग्रीन बेल्ट में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता नोएडा फेस-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित एफएनजी रोड के पास ग्रीन बेल्ट में एक गड्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 10:42 PM (IST)
ग्रीन बेल्ट में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
ग्रीन बेल्ट में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, नोएडा :

फेस-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित एफएनजी रोड के पास ग्रीन बेल्ट में एक गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं और उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। ग्रीन बेल्ट में सुबह जब लोग टहलने के लिए पहुंचे, तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है।

एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा आशुतोष सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। एफएनजी रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास गड्ढे में एक 25 वर्षीय महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में बिजली के खंभे के लिए खोदे गए गड्ढे में महिला का शव पड़ा था। शव पर चोट के निशान मिले हैं और गले पर चुन्नी लिपटी मिली है। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी महिला को पहचानने से इन्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं है। महिला के संबंध में दूसरी कोतवाली से डिटेल जुटाई जा रही है। महिला के शरीर में चोट के कई निशान है। गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या की बात प्रतीत हो रही है। आशंका है महिला की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के इरादे से कोई ग्रीन बेल्ट में छोड़ गए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी