टोक्यो ओलंपिक में छलांग लगाएंगे वरूण

शहर के पैरालंपिक खिलाड़ी वरूण भाटी का चयन 2020 में जापान की राजधानी टोकियो में प्रस्तावित ओलंपिक के लिए कर लिया गया है। वरूण पहले चरण में चयनित किए गए 23 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाने में सफल रहे। वह अब 2020 में टोकियो में स्वर्ण के लिए ऊंची छलांग लगाएंगे। खिलाड़ी वरूण भाटी हैदराबाद में अभी टोकियो ओलंपकि की तैयारी के लिए पसीना बहाने में जुटे गए हैं। उनके पिता हेमराज ¨सह ने बताया कि वरूण देश के लिए स्वर्ण जीतने की हसरत के साथ टोकियो में अपने प्रदर्शन की शुरूआत करेगा। वह पूर्व में पैरालंपिक में देश के लिए कांस्य जीत कर तिरंगे का सम्मान बढ़ा चुका है। इसके बाद लंदन में आयोजित व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में जीत का परचम लहरा कर देश का मान बढ़ाया। एक बार फिर से वह देश के लिए स्वर्ण लाने की दिशा में अपना पसीना बहा रहा है। हालांकि उन्होंने टोकियो ओलंपिक में चयन के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में की गई पुरस्कार व सहायता राशि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 07:59 PM (IST)
टोक्यो ओलंपिक में  छलांग लगाएंगे वरूण
टोक्यो ओलंपिक में छलांग लगाएंगे वरूण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में प्रस्तावित ओलंपिक के लिए ऊंची कूद के खिलाड़ी वरुण भाटी का चयन किया है। पहले चरण में चयनित 23 खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम शामिल है। उनके पिता हेमराज ¨सह ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने के लिए वरुण हैदराबाद में अभ्यास कर रहे हैं। वह पूर्व में पैरालंपिक में देश के लिए कांस्य जीत कर तिरंगे का मान बढ़ा चुके हैं। इसके बाद लंदन में आयोजित व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने जीत का परचम लहरा कर देश का मान बढ़ाया। एक बार फिर से वह देश के लिए स्वर्ण लाने की दिशा में पसीना बहा रहा है। हालांकि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में चयन के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार व सहायता राशि न मिलने पर दुख व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी