शारदा में तीन संक्रमितों ने कोरोना से जीती जंग

शारदा अस्पताल से बृहस्पतिवार को तीन कोरोना संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। सभी जिले के विभिन्न इलाके से शारदा अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब तक यहां से 9

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 07:54 PM (IST)
शारदा में तीन संक्रमितों ने कोरोना से जीती जंग
शारदा में तीन संक्रमितों ने कोरोना से जीती जंग

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शारदा अस्पताल से बृहस्पतिवार को तीन कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। सभी जिले के विभिन्न इलाके से यहां भर्ती हुए थे। अब तक यहां से 98 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। वहीं, 33 पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

शारदा अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में एक महिला और दो पुरुष हैं। 43 वर्षीय महिला गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली है। इनको संक्रमित होने के साथ डायलिसिस की जरूरत थी। ऐसे में पांच मई को शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया। डिस्चार्ज होने वाले दूसरे शख्स नोएडा में दारोगा के पद पर तैनात हैं। इनकी उम्र 57 वर्ष है। इनको भी शारदा अस्पताल में पांच मई को भर्ती किया गया था। तीसरे नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर के रहने वाले 52 वर्षीय पुरुष हैं। तीनों ने मेडिकल स्टाफ के कुशल उपचार और उत्तम देखभाल के फलस्वरूप कोरोना को हराने में सफलता पाई। तीनों ने डिस्चार्ज होने पर डॉक्टर और पूरी टीम का आभार जताया। घर जाने से पहले डॉॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र दिया और 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहने को कहा। सभी के मोबाइल में आरोग्य सेतु और उत्तर प्रदेश आयुष कवच एप को डाउनलोड कराया गया।

chat bot
आपका साथी