शहर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस पर्व, शान से लहराया तिरंगा

73वां गणतंत्र दिवस शहर में धूमधाम से मनाया गया है। गणतंत्र दि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 09:40 PM (IST)
शहर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस पर्व, शान से लहराया तिरंगा
शहर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस पर्व, शान से लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता,ग्रेटर नोएडा : 73वां गणतंत्र दिवस शहर में धूमधाम से मनाया गया है। गणतंत्र दिवस पर सेक्टरों और सोसायटियों सहित बाजार तिरंगे से रंगे हुए थे। स्कूल, कालेज और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया। सभी जगह शान से तिरंगा लहराया। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, स्टेलर एमआइ लीगेसी सेक्टर जीटा-एक में देशभक्ति और जोश के साथ गणतंत्र दिवस पर्व मनाया। सोसायटी के निवासी कर्नल रवींद्र गोसाई ने राष्ट्रगान के साथ झंडा फहराया। उन्होंने सभा को संबोधित किया और प्रबंधन समिति और सोसाइटी के सहयोगी कर्मचारियों को कोविड के समय में उनकी निरंतर कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। सेक्टर डेल्टा-दो में महासचिव आलोक नागर ने झंडारोहण किया। इस मौके सेक्टरवासी उपस्थित रहे। वहीं सेक्टर-पी तीन में अध्यक्ष आदित्य भाटी ने झंडारोहण किया। सेक्टर ओमिक्रोन-तीन में सेक्टर चाहत राम भाटी ने झंडा फहराया किया। नंहक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिगिनिग मिशन एजुकेशन सेंटर पर झंडा फहराया कार्यक्रम में फाउंडेशन में पढ़ने वाले कमजोर आर्थिक परिवार के बच्चों के साथ फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। एडवोकेट विकास सक्सेना ने बच्चों की सुंदर प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध होकर फाउंडेशन को 11 सौ रुपए की नकद राशि भेंट की। सेक्टर जीटा-एक में भी एटीएस स्टाफ के सदस्यों ने झंडा फहराया। सेक्टर अल्फा वन में दीक्षा पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । सेक्टर बीटा-दो में विभिन्न जगहों पर झंडा फहराया। इस मौके पर सिविल जज शेफाली, मनजीत सिंह, हरेंद्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे। सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कालेज में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। आशियाना ओर्चिड सोसायटी गामा-दो में भी गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसायटी में भी झंडा फहराया। ह्यूमन टच फाउंडेशन एवं आल इंडिया वुमेन कान्फ्रेंस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अल्फा-दो में स्थित साक्षरता केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कोविड के चलते समसारा विद्यालय में वर्चुअल रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। ईएमसीटी (एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट) के सदस्यों ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। नन्हे बच्चों के मुख से भारत माता की जय के नारे से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। ईशान कालेज में भी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डा. बीके. गर्ग ने कहा कि हमें अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्यों पर भी गौर करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी