वन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में होगा दर्ज

फोटो जीएनपी - 08 व 09 जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा एक घंटे में अधिक से अधिक पौधे लगा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 08:11 PM (IST)
वन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में होगा दर्ज
वन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में होगा दर्ज

फोटो जीएनपी - 08 व 09

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : एक घंटे में अधिक से अधिक पौधे लगाने का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए वन विभाग ने आठ जिलों में पौधारोपण किया। गौतमबुद्ध नगर में विभाग ने महज 53 मिनट में 360 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाने में भागीदारी की। विभाग की ओर से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर बीस में पौधारोपण किया गया। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा।

विश्व कर्तिमान बनाने के लिए प्रदेश सरकार की पहल पर सात अन्य जिलों समेत गौतमबुद्ध नगर में पौधारोपण किया गया। वन विभाग ने मंगलवार को सुबह दस बजे से 11 बजे के बीच 30 प्रजातियों के 360 पौधे रोपित किए गए। अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने पहले ही यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-20 में भूमि का चयन कर लिया था। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पौधारोपण में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बता दें कि विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए प्रदेश सरकार की पहल पर यह अनोखी मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, मेरठ के साथ जिला गौतमबुद्ध नगर शामिल था। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित करने का लक्ष्य था। जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार की अगुवाई में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पौधारोपण किया गया। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी स्वेता जैन के साथ गिनीज बुक व‌र्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि के रूप में वनस्पति विशेषज्ञ डॉक्टर मयंक द्विवेदी व डॉक्टर शिवानी मिश्रा मौजूद रहीं। इन प्रजातियों के रोपित हुए पौधे

कलेंड्रा, बोतल ब्रुश, पीली कनेर, जावा केसिया, कृष्ण सिरस, सफेद मूसली, कर्पूर, तेजपत्ता, सुदर्शन, साइपस, संसेवेरिया, हमेलिया, बालम खीरा, चाइना पाम, नरगिस रेड, लाल कनेर, रजनीगंधा, पापुलर, अनार, गुलाब, मेस्वाक, टिकोमा, हर्र, तुन, अजवाइन, वाशिगटोनिया पाम, फॉक्सटेल पाम, हपुषा जूनिपर, गुलाबी तबुबिया आदि प्रजाति के पौधेरोपित किए गए। - विश्व कीर्तिमान बनाने को प्रदेश सरकार की पहल पर पौधारोपण किया गया। अभियान के तहत जिले में 53 मिनट में 30 प्रजाति के 360 पौधे रोपित किए गए।

-प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुद्धनगर

chat bot
आपका साथी